मनासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद मनासा द्वारा रामतलाई पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत रामतलाई पर विशेष सफाई अभियान चलाकर की गई, जहां सभी ने स्वच्छता की शपथ भी ली। विधायक मारू ने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है और हमें इस संकल्प को आगे बढ़ाना है।
परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा तिवारी ने घोषणा की कि रामतलाई पर बनने वाले गार्डन का नाम “नमो उपवन” रखा जाएगा। गार्डन में लगाए जाने वाले प्रत्येक पौधे के पास उसका नाम और विशेषता भी अंकित की जाएगी। 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर अजय तिवारी, स्वच्छता सभापति राजू माली, पार्षद निलीमा नरेंद्र मारू, प्रवीण जोनवाल, दशरथ खाटवा, बंटी सहगल, लाला राठौर, सचिन राठौर, अश्विन सोनी, पंकज पोरवाल, बंटी सोडानी, राजस्व प्रभारी मनोज राठौर, सुरेंद्र श्रीवास्तव, स्वच्छता नोडल लोकेन्द्र साधू, विश्वकर्मा सोशल केयर एसोसिएशन के संचालक कमलेश कारपेंटर, आशीष सारड़ा सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।