कुकड़ेश्वर। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में कुकड़ेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा है।

दिनांक 16.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर कुकड़ेश्वर पुलिस टीम ने तत्काल नाकाबंदी की। इस दौरान दो मोटरसाइकिल संदिग्ध हालत में आती दिखाई दीं। घेराबंदी कर रोका गया तो एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 44 एमई 0228 तथा दूसरी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 44 एमएच 4519 पाई गईं। दोनों वाहनों पर बंधे कट्टों की तलाशी लेने पर उनमें अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा मिला, जिसका कुल वजन 28 किलोग्राम निकला।

पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम बंशीलाल उर्फ शंकर पिता किशन दायमा (उम्र 38 वर्ष, निवासी आमद, थाना कुकड़ेश्वर) बताया, जबकि दूसरे ने नाम बहादुर उर्फ बादर पिता गंगाराम गोड (उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम रगसपुरिया, थाना कुकड़ेश्वर) बताया। दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत अपराध क्रमांक 248/25 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जप्तशुदा मशरुका-
- मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 44 एमई 0228
- मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 44 एमएच 4519
- अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल 28 किलोग्राम
- कुल जप्त माल की कीमत लगभग 1,60,000

सराहनीय कार्य-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर निरीक्षक भीमसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
