मनासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पडदा में सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत विशेष स्वच्छ भारत मिशन अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर जावद विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह को 1 करोड़ 25 लाख का चेक प्रदान किया गया। साथ ही पौष्टिक पोषण आहार की गुणवत्ता की भी जांच की गई। विधायक मारू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और पोषण जैसे क्षेत्रों में नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन तथा महिला स्वास्थ्य और पोषण सुधार से जुड़ी योजनाएं आज जनआंदोलन का रूप ले चुकी हैं।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैलाश, प्रभारी अश्विन सोनी, एसडीएम किरण आजना, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, पड़दा सरपंच सुभाष श्रीमाल, भेरपुरा सरपंच प्रतिनिधि गब्बा बंजारा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।