नीमच। परिवहन विभाग (आरटीओ) ने बुधवार देर रात नीमच बस स्टैंड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर से सीतामऊ जा रही राजधानी एक्सप्रेस बस को जब्त कर लिया। जांच में पाया गया कि बस बिना परमिट और नंबर प्लेट के संचालित हो रही थी।
बस में सवार यात्रियों को तत्काल दूसरी बस (जय श्री बस) से उनके गंतव्य तक भेजा गया। यात्रियों में से अधिकांश इलाज करवाकर लौट रहे थे।
जिले में लंबे समय से स्कूली और यात्री बसें नियमों का पालन किए बिना संचालित हो रही थीं। इस पर सवाल उठने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ विभाग ने अभियान चलाया।
इसी दौरान राजधानी बस जब्त की गई। साथ ही, आरटीओ ने 7 अन्य यात्री और स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 25,000 का शमन शुल्क भी वसूला।