नीमच। जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी नंदलाल गामड़ और उनकी टीम ने मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार, संस्कार विया निकेतन सिंगोली स्कूल बस का चालक अतिरिक्त पानी भरे पुल को पार कर रहा था। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन का पंजीयन निरस्त करने और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की। साथ ही स्कूल संचालक की जिम्मेदारी तय करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वाहन को जब्त कर पुलिस थाना सिंगोली की अभिरक्षा में रखा गया है।