मनासा। अत्यंत हर्ष के साथ समाज के सभी महानुभावों को सूचित किया जाता है कि श्री राम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी के तत्वावधान में जटिया/जाटव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर भादवा माता में आयोजित किया जाएगा।
इसकी पूर्व तैयारी के लिए आज दिनांक 19/09/2025 को नीमच के अंबेडकर पार्क में श्री राम जानकी मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सामूहिक विवाह समिति के सदस्य तथा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी महानुभावों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह हेतु पंजीयन, दान और सहयोग राशि एकत्र करने के लिए छह टीमें बनाई जाएंगी। ये टीमें अपने-अपने आवंटित गांव और शहर में जाकर प्रत्येक परिवार से सहयोग राशि प्राप्त करेंगी और विवाह के लिए पंजीयन फॉर्म भरेंगी।
समस्त समाजजन से विनम्र अनुरोध है कि वे इस पुण्य कार्य में तन-मन-धन से सहयोग कर इसे सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
निवेदक-
श्री राम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन के समस्त पदाधिकारी एवं सम्माननीय समाजजन।