BREAKING NEWS
KHABAR : स्टान के शासकीय स्कूल में घुसा बारिश का.. <<     REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<     KHABAR : एबीवीपी की विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी.. <<     KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : तराना में निकली तिरंगा यात्रा,.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<     KHABAR : उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत शिविर, जिला.. <<     REPORT : टेंट, लाइट, कैटरर्स और इवेंट कारोबारियों.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री देवड़ा के नेतृत्व में भव्य.. <<     KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2025, 5:02 pm
KHABAR : दुर्गा वाटिका नवदुर्गा गरबा समिति का 30वां वर्ष, महिलाओं-बालिकाओं को मिल रहा निःशुल्क प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विकास नगर स्थित झूलेलाल मंदिर रोड पर नवदुर्गा गरबा उत्सव समिति दुर्गा वाटिका इस वर्ष शारदेय नवरात्रि के अंतर्गत अपने 30वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। पारिवारिक एवं सांस्कृतिक माहौल में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह उत्सव महिलाओं व बालिकाओं के लिए पूर्णतरू सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराता है।
समिति के तत्वावधान में पिछले एक पखवाड़े से माताजी मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन शाम 4.30 बजे गरबा का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक शिखा वर्मा, इंदु सोनी, मीनाक्षी शर्मा, हर्षा सोनी के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं प्रैक्टिस कर रही हैं। आयोजन में भाग लेने की इच्छुक बालिकाएं एवं युवतियां भी प्रशिक्षण हेतु आ सकती हैं।
समिति प्रमुख बाबूलाल गौड़ व प्रदीप वर्मा ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना के साथ शाम 5 बजे शुभारंभ होगा। प्रतिदिन रात 8.30 बजे आरती के बाद गरबा का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी विवेक खंडेलवाल ‘सोनू’ ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE