नीमच। एसडीएम किरण आंजना ने सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम जयसिंहपुरा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों केा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।