नीमच। शासकीय महविद्यालय रामपुरा द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम खेतपालिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ द्वारा जैविक खेती के संबंध में जागरूकता रैली, किसानों के साथ चर्चा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण जागरूकता के लिए व्याख्यान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भरत कुमार धनगर, एवं विद्यार्थियों उपस्थित थे।