मंदसौर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आज जिलेभर में 190 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 5764 लोगों ने पंजीयन कर उपचार एवं जांच कराई, जिनमें 3964 महिलाएं तथा 1800 पुरुष सम्मिलित रहे।
अभियान के अंतर्गत विभिन्न ब्लॉकों में कुल 3617 महिलाओं और किशोरियों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। ब्लॉकवार आंकड़ों में भानपुरा 485, गरोठ 423, मल्हारगढ़ 549, सीतामऊ 1031 और धुंधड़का 1129 परीक्षण सम्मिलित हैं। शिविरों में एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 39 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
इसके अलावा कुल 1045 लोगों की NAFLD स्क्रीनिंग, 18 नवीन गर्भवती माताओं का पंजीयन, 651 लोगों की बीपी एवं शुगर जांच, 645 गर्भवती माताओं का चेकअप तथा 1431 किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण संपन्न हुआ।