BREAKING NEWS
KHABAR : स्टान के शासकीय स्कूल में घुसा बारिश का.. <<     REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<     KHABAR : एबीवीपी की विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी.. <<     KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : तराना में निकली तिरंगा यात्रा,.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<     KHABAR : उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत शिविर, जिला.. <<     REPORT : टेंट, लाइट, कैटरर्स और इवेंट कारोबारियों.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री देवड़ा के नेतृत्व में भव्य.. <<     KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2025, 8:18 pm
KHABAR : नीमच-निम्बाहेड़ा मार्ग पर बस सेवा बंद, यात्रियों को हो आवागमन में प्रतिदिन हो रही रही भारी परेशानी, उठाई ये मांग, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नीमच से उदयपुर जाने वाली राजस्थान रोडवेज बस बंद होने से यात्रियों को दैनिक यात्रा में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सुबह 5.40 बजे नीमच से उदयपुर के लिए चलने वाली बस लंबे समय से बंद है, जिससे निम्बाहेड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों को कोई सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 5 बजे से 6.45 बजे तक निम्बाहेड़ा की ओर कोई बस नहीं चलती। इस दौरान प्राइवेट बसें आती हैं, लेकिन वे निम्बाहेड़ा तक की सवारी नहीं देती हैं। सुबह ट्रेन सेवा उपलब्ध है, जो 6.30 बजे निकलती है, लेकिन नीमच सिटी, ग्वालटोली, इंदिरा नगर, कॉलेज रोड आदि क्षेत्र के लोगों के लिए ट्रेन तक पहुंचना मुश्किल होता है।

यात्री और सरकारी तथा प्राइवेट कर्मचारियों का कहना है कि सुबह के समय बस सेवा न होने के कारण उन्हें काम पर या अन्य जरूरी स्थानों पर समय पर पहुंचने में भारी कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नीमच-निम्बाहेड़ा मार्ग पर सुबह की बस सेवा तुरंत बहाल की जाए, ताकि यात्रियों को रोजमर्रा की जिंदगी में सहूलियत मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE