नीमच/सीतामऊ। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का राष्ट्रीय महाकुंभ 5 अक्टूबर को छोटी काशी सीतामऊ में आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के युवाओं का संगम होगा।
राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्मल फरक्या ने बताया कि शहर को बैनर-पोस्टर से सजाया जा रहा है। प्रातः 10 बजे लदुना चौराहे से ढोल-धमाके और बैंड बाजा के साथ महाकुंभ में आने वाले सभी युवाओं को एक चल समारोह के रूप में पोरवाल मागलीक भवन तक लाया जाएगा। रास्ते में पुष्प वर्षा के साथ आगंतुकों का स्वागत किया जाएगा।
इस महासम्मेलन में अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया, संरक्षक बंशीलाल धनोतिया, राष्ट्रीय संरक्षक गोविंद डबकरा और संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र सधवी देवास युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। समय-समय पर बैठकें आयोजित कर कार्यों का विभाजन किया जा रहा है। महाकुंभ में लगभग 4000 से अधिक युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। आयोजन में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।
संगठन और पोरवाल महिला मंडल के पदाधिकारी इस उत्सव को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत हैं।