BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2025, 8:22 pm
BIG NEWS: नीमच में भी उठी मांस, मछली, मुर्गे और अंडे की बिक्री प्रतिबंध करने की मांग, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ चेन्नई के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन, बोले भोपाल आदेश पर नीमच में सख्ती नहीं, पढ़िए खबर

Share On:-

नीमच। नवरात्रि पर्व के दौरान मांस, मछली, मुर्गे और अंडे की बिक्री पर प्रदेश सरकार द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद नीमच शहर में खुलेआम इसका उल्लंघन हो रहा है। इस स्थिति को लेकर सोमवार को एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ चेन्नई के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि भोपाल प्रशासन सहित उमरिया, देवास, मेहर, मंदसौर और नीमच जिलों में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मीट उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन नीमच नगर पालिका क्षेत्र में इस आदेश की अनुपालना होती नहीं दिख रही है।प्रतिनिधियों का आरोप है कि मूलचंद मार्ग और कई अन्य इलाकों में घरनुमा दुकानों में बिना वैध लाइसेंस के मांस की बिक्री जारी है, जिससे न केवल शासन के निर्देशों की अवहेलना हो रही है, बल्कि यह खाद्य सुरक्षा और नगरीय स्वास्थ्य नियमों का भी उल्लंघन है।
प्रशासन पर उठा अनुपालना का सवाल - एनिमल वेलफेयर बोर्ड द्वारा नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया और स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शासन का आदेश कागज़ों में सीमित रह गया है, जबकि ज़मीनी स्तर पर दुकानदार बिना लाइसेंस के कारोबार कर रहे हैं।शामिल प्रतिनिधि ज्ञापन देने वालों में एनिमल वेलफेयर बोर्ड से दिलीप छाजेड़, बाबूलाल नागदा, मानव अधिकार निगरानी समिति के जिला सचिव प्रवीण शर्मा, समाजसेवी और भाजपा नेता गजेंद्र शर्मा 'कोकु', नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा, रवि जैन समेत कई स्थानीय नागरिक और समाजसेवी शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE