मनासा। मंगलवार रात मनासा-रामपुरा रोड पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में बोरखेड़ी निवासी 22 वर्षीय अर्जुन नायक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे अर्जुन मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी सामने से आए ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे रेत स्टॉक करने वाले दुकानदारों द्वारा डाले गए रेत के ढेर हादसों का कारण बन रहे हैं।

घायल युवक को शासकीय अस्पताल मनासा में भर्ती कराया गया। परिजनों ने देर रात मनासा थाने में शिकायत दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
