नीमच। ग्राम धनेरिया कला से स्वर्गीय वेणीराम के सुपुत्र कैलाश के छोटे भाई अशोक के बड़े भाई व विशाल के पिताजी प्रकाश अहीर नेताजी का स्वर्गवास आज सुबह हो गया है, जिनकी शवयात्रा निज निवास धनेरिया कला से आज दोपहर 12.00 बजे निकाली जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार रतन पंडित ने दी।

आपकों बता दें कि प्रकाश जी हंसमुख मिलनसार स्पष्ट वक्ता थे। वह एक अच्छे राजनीतिज्ञ होने के कारण उन्हें नेताजी के नाम से भी जाना पहचाना जाता था। समय से पहले ही हमारा साथ छोड़कर जाने से पूरे गांव में दुख व्याप्त है। उन्हें सुबह 9 बजे साइलेंट अटैक आया था।
भगवान इनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करें और श्री चरणो में स्थान प्रदान करें
इस दुख की घड़ी में भगवान पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
