BREAKING NEWS
KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गैस सिलेंडर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल गंधर्व, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : दौड़ा नीमच, गूंजा फिटनेस का संदेश, 5.. <<     KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2025, 4:43 pm
KHABAR : नीमच सिटी में विधायक व नपाध्यक्ष ने किया सीसी रोड व बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन, 22 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए बुधवार शाम 4 बजे दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमि पूजन किया गया। वार्ड क्रमांक 03 में मठ के सामने 13.34 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड तथा वार्ड क्रमांक 14 स्थित योगी नाथ समाज श्मशान भूमि की 8.38 लाख की लागत वाली बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन विधायक दिलीप सिंह परिहार और नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, शिव शक्ति मठ के महंत भास्करानंद गिरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया, नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल, नगर मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में विधायक परिहार और नपाध्यक्ष चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ष्सबका साथ, सबका विकासष् के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने नीमच शहरवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही नीमच सिटी पुलिया से फव्वारा चौक तक डिवाइडर युक्त टू-लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी स्वीकृति शासन से मिल चुकी है।

कार्यक्रम का संचालन राजेश पप्पू मंगल ने किया और आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने व्यक्त किया। स्वागत भाषण पार्षद रामचंद्र धनगर ने दिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE