नीमच। राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में विशाल रक्त परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं का रक्त परीक्षण रेड क्रॉस ब्लड बैंक, नीमच की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए रक्त परीक्षण की महत्ता बताई और रक्तदान को महादान बताते हुए इसके लिए प्रेरित किया।
शिविर में सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने थैलेसीमिया और एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच इन बीमारियों की पहचान और उपचार के लिए आवश्यक है, विशेषकर युवा महिलाओं के लिए एनीमिया की जांच बेहद महत्वपूर्ण है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हुआ यह सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी जयंती तक देशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।