मंदसौर। मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध थाना वायडी नगर पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई में 2 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया और आरोपी गिरफ्तार हुआ। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन में निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
मुल्तानपुरा चौकी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार (MP-04 CL-0651) अवैध गांजा ले जा रही है। पुलिस ने रेवास-देवड़ा रोड देव डुंगरी माताजी फंटे पर वाहन को रोका। तलाशी में कार में 2 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी फज्जु, पिता मुश्ताक कागला मुल्तानी (32) निवासी कोडिया डेरा, मुल्तानपुरा, मंदसौर को गिरफ्तार किया गया।
जप्त सामग्री की कीमत लगभग 20,000 रुपये और कार की कीमत 5,00,000 रुपये बताई गई है। आरोपी से गांजे के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्य में चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, पुलिस टीम और अन्य अधिकारी शामिल रहे।