नीमच। सहायक यंत्री (शहर) के अनुसार दिनांक 26.09.2025 (शुक्रवार) को लाईन मेंटेनेंस कार्य के कारण 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर का विद्युत प्रवाह प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक बाधित रहेगा।
इस दौरान विद्युत कटौती से कृष्णा नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, दुर्गा आयल मिल, स्टेडियम, मंडी प्रांगण, स्वीमिंग पुल का क्षेत्र, बैनीवाल के कुए तक, रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पीछे और फेन्ड्स कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
सहायक यंत्री ने बताया कि आवश्यकतानुसार विद्युत कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।