BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा नष्टीकरण के विरोध में किसानों.. <<     BIG NEWS : यूसीसी की बैठक में कांग्रेस सहित 4.. <<     KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी.. <<     NEWS : 54 नवप्रवेशी बटुकों का उपनयन संस्कार 24 जून.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में दिल दहला देने.. <<     KHABAR : रायपुर की बेटी आईएएस श्रद्धा शुक्ला का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में खूनी वारदात, शादी समारोह.. <<     VIDEO NEWS: किसानों की राह में मंडी बंद की.. <<     KHABAR : मोहर्रम में अकीदत की मिसाल, शोहदा-ए-कर्बला.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2025, 7:31 pm
KHABAR : सेवा पखवाड़ा एवं लोकल फार वोकल के तहत नीमच में स्वदेशी के आह्वान के साथ आजीविका मेला प्रारम्भ, विधायक परिहार ने फीता काटकर किया शुभारंभ, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक  सेवा पखवाड़ा लोकल फार वोकल के तहत गुरूवार को नीमच जिले में तीन दिवसीय आजीविका फ्रेश उत्पाद मेले का शुभारंभ विधायक दिलीप सिंह परिहार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर हेमन्त हरित, लोकेश चांगल भी उपस्थित थे। ''आजीविका फ्रेश मेला'' लायंस क्लब नीमच में 25 से 27 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

विधायक दिलीप सिह परिहार ने कहा, कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत, लोकल फार वोकल के अनुरूप स्थानीय उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाए, स्‍वदेशी उत्‍पाद खरीदे और महिला समूहों को सम्‍बल प्रदान करें। उन्‍होने लोकल फ़ॉर वोकल की थीम को साकार करने का आव्‍हान करते हुए समूहों को शासन द्वारा दी जा रही योजनाओं और लाभ की जानकारी दी और समूहों के प्रयासों की प्रशंसा कर, उन्‍हें बधाई व शुभकामनाएं भी दी। 

कार्यक्रम को हेमन्त हरित ने भी संबोधित किया। जिला परियोजना प्रबंधक शम्भु सिंह मईड़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड प्रबंधक, आजीविका मिशन राजेन्द्र चौहान ने किया। आजीविका मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित देशी घी, डेयरी, प्रोडक्ट, मिर्ची, मसाला, जैविक खाद्य पदार्थ, प्रिंटेड साड़ी, बनारसी साड़ी, चंदेरी साड़ी,दलीया ,बंधेज ,मसाला,आचार,पापड, पुजाबत्ती , दाल, पैकिंग,पत्तल-दोना, मनीहारी, धूप बत्ती, सोन्द्रर्य प्रसाधन, ,हस्तशिल्प ,लच्छा निर्माण, डिस्पोजल ,सेनेटरी नेपकीन ,शहद उत्पादन ,नमकीन सेन्टर आदि उत्पादों के 24 स्टाल लगाए गए है।

इस अवसर पर आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त हुकुमचंद कुमावत, प्रकाश पालिया, नरेंद्र परमार, प्रताप डाबर, दीपक डावर, पार्थिया हिहोर, आशीष भगोरे, सुनील नागराजव मिशन का स्टाफ व स्व सहायता समूह की महिलाये उपस्थित थी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE