नीमच। सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत गुरूवार को एक दिन एक घण्टा एक साथ स्वच्छता के लिये श्रमदान'' कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के नेतृत्व में गुरूवार को ग्रामीण क्षेत्र की सभी शासकीय शालाओ में ''एक घंटा खेल के मैदान में कुछ पल स्वच्छता के श्रमदान में'' थीम पर स्वच्छता गतिविधिया आयोजित की गई। शालाओं में श्रमदान कर, खेल मैदानों की साफ सफाई जन सहभागिता से की गई। ग्राम पंचायतो द्वारा चिन्हित अस्वच्छ स्थलो की भी सीटीयू के रूप में साथ-साथ सफाई का कार्य किया गया हैं।