BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गैस सिलेंडर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल गंधर्व, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : दौड़ा नीमच, गूंजा फिटनेस का संदेश, 5.. <<     KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-सुवासरा फोरलेन के लिए 172 करोड़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2025, 7:40 pm
KHABAR : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरभड़िया में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने किया स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत गुरूवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल एवं जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरभड़िया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को संतुलित आहार, कुपोषण से बचाव तथा स्थानीय पौष्टिक भोजन के महत्व के संबंध में एवं दैनिक जीवन में खाद्य सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों को  सुरक्षित भोजन अपनाने तथा अपने दैनिक जीवन में कम नमक, कम तेल, कम चीनी के उपयोग का संदेश दिया। साथ ही इट राईट इंडिया अभियान से जुड़ने का आव्हान भी किया। सभी विद्यार्थियों को फूड सेफ्टी वाहन के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की घरेलू जांच विधियों की जानकारी दी गई। मौके पर टेस्ट करके भी दिखाया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को भी साझा किया गया। विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी की गई कम तेल, कम शक्कर, कम नमक के उपयोग की शपथ भी दिलाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE