नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत 25 सितंबर गुरुवार को शहाबुद्दीन बाबा मार्ग पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में नपा उपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया की उपस्थिति रही।
अभियान के दौरान लगभग 10 ट्रॉली कचरा टीचिंग ग्राउंड पहुंचाया गया। नगर पालिका ने रोड पर रखी गुमटियों को जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से हटाकर पुराने नगर क्षेत्र में स्थानांतरित किया।
नपा अध्यक्ष और सीएमओ ने गुमटीनुमा दुकानों का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई और मरम्मत कराकर उन्हें उपयोगी बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित, पार्षद दुर्गाशंकर भील, कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा, राजस्व विभाग के टेकचंद्र बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक और अन्य नगर पालिका कर्मचारी मौजूद थे। नगर पालिका ने इस अभियान के माध्यम से शहर को स्वच्छ बनाने और व्यवस्थित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।