नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों और घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान अभिमन्यु-03 चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बघाना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में बघाना क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां की गईं। गरबा पांडालों में मैं हूँ अभिमन्यु स्लोगन के साथ सहयोग, सम्मान एवं समानता की टैगलाइन वाले पोस्टर और पुस्तिकाओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
इसके अलावा बाल व्यास मंदिर स्कूल, बघाना के छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण कराया गया और समूह चर्चा के माध्यम से उन्हें जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता और घरेलू हिंसा की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।