सरवानिया महाराज। करीब दो करोड़ तिय्योत्तर लाख रूपए की लागत से बन रही ग्राम अरनिया मामादेव से बांगरेड़ तक की 3.42 किलोमीटर सड़क की गुणवत्ता में गड़बड़ी की शिकायतें वन ऐट वन पर पहुंची है।
सड़क निर्माण का काम पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट नीमच के सुपरविजन में आर.के इंडस्ट्रीज कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा करवाया जा रहा है। उक्त सड़क निर्माण साल 2022 के टेंडर के मान से दस माह की समय सीमा में होना था लेकिन सड़क निर्माण की कछुआ चाल ने इसके निर्माण में तीन साल लगा दिए। डीपीआर और निर्मित सड़क में फर्क अपने आप महसूस किया जा सकता है जंहा लगभग तीन किलोमीटर की पुरी सड़क लेवल मानक में उपर नीचे है ऐक जैसा लेवल सड़क में नजर नहीं आ रहा है वहीं सड़क मार्ग कई जगह से शासन के हेंड औवर से पहले ही पिचक गया है जिसको देखकर निर्माण में गड़बड़ी और घटिया निर्माण की संभावना से नकारा नहीं जा सकता।
सीमेंट के पाईप डाल कर बना दी पुलिया-
सड़क निर्माण में गांव अरनिया के पास वाली पुलिया को छोड़कर शेष सभी पुलियाओं के निर्माण में पाप काट दिया है। सीमेंट के पाईप डाल कर साइड कवर कर मीट्टी डालकर अब उपर अमानक दर्जे की सीसी कर रहे हैं। एक किलोमीटर रोड़ निर्माण की लागत करीब नब्बे लाख रुपए है करीब तीन किलोमीटर सड़क पर शासन तीन करोड़ रुपए खर्च कर तो रहा है पर यह सड़क ज्यादा दिन तक टिकने वाली नहीं दिख रही है। साइडों में फिलहाल मीट्ठी डालकर फिलिंग करने का काम चल रहा है। निर्माण में कंस्ट्रक्शन कंपनी और पी डब्लू डी के अधिकारियों ने मिलीभगत कर बड़ी गड़बड़ी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
सड़क किनारे कुओं की वालऔर पुलिया पर रेलिंग नहीं बनाई-
सड़क मार्ग पर बीच में एक पुलिया के पास कुआं है जिसकी वाल नहीं बनाई गई है जिसके चलते कभी भी दुर्घटना घट सकती है वहीं निर्मित पुलिया पर रेलिंग का अभाव दुर्घटना को जन्म दे सकता हैं। ठेकेदार द्वारा पैसा बचाने के चक्कर में इस सड़क की गुणवत्ता में गड़बड़ी की है। ग्रामीण जनों ने मुख्यमंत्री जन शिकायत 181 पर दर्ज करवाकर मामले में दोषी ठेकेदार एवं पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। जब इसके संबंध में निर्माण कार्य के इंजीनियर एवं वरिष्ठ अधिकारी से सवाल किया तो वो मामले में बगले झांकते नज़र आ रहे हैं।