नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में पारंपरिक लोक कला प्रदर्शनी लगाई गई। चित्रकला विभाग की छात्राओं ने संजा, मांडना और वर्ली कला की आकर्षक कृतियाँ प्रस्तुत कीं।
प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कॉलानी ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापकगण और छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर पारंपरिक धरोहर पर गर्व व्यक्त किया।
चित्रकला विभाग की छात्राओं ने डॉ. राजेश डोडिया और डॉ. रश्मि वर्मा के मार्गदर्शन में अपनी कल्पनाओं को मूर्त रूप देकर उत्कृष्ट कलाकृतियों का निर्माण किया। यह सफल और सराहनीय आयोजन हमारी जड़ों से जुड़ने का संदेश देता है।