मंदसौर। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के विक्रय हेतु अस्थाई आतिशबाजी पटाखा विक्रय लायसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने बताया कि इच्छुक पटाखा विक्रेता 6 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन http://services.mp.gov.in पोर्टल पर जमा किए जा सकेंगे। जिले में दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी विक्रय हेतु जारी की जाने वाली अस्थाई अनुज्ञप्तियाँ 9 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक, कुल 15 दिवस की अवधि के लिए मान्य रहेंगी।