मंदसौर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिलेभर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया और स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। जिले में कुल 193 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 8941 लोगों ने पंजीयन कराया, इसमें 6259 महिलाएँ और 2682 पुरुष शामिल रहे। शिविरों के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। एचबी जाँच में 4923 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें धुंधड़का ब्लॉक में 1363, गरोठ में 1079, मल्हारगढ़ में 1079, सीतामऊ में 856 और भानपुरा में 546 जाँचें सम्मिलित रहीं। इसके अतिरिक्त 1 रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। 3241 लोगों का NAFLD Screening, 46 नवीन गर्भवती माताओं की जाँच, 2503 लोगों की बीपी व शुगर की जाँच, तथा 377 गर्भवती माताओं का चेकअप भी किया गया। साथ ही 1996 किशोरी बालिकाओं का एचबी परीक्षण संपन्न हुआ।