BREAKING NEWS
NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<     KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2025, 7:24 pm
BIG NEWS : नकबजनी की वारदात करने वाले तीन आरोपी बापर्दा गिरफ्तार, पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया था नकबजनी की घटना को अंजाम, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रावतभाटा थाना क्षेत्र के झरडानी गांव में एक मकान में घर के लोगो को दूसरे कमरे में बंद कर अलमारी को तोड़कर सोने चाँदी के जेवरात व नगद रूपये चोरी कर ले जाने के मामले में रावतभाटा पुलिस ने तीन आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि रावतभाटा थाना क्षेत्र के झरडानी गांव मे महेश सिरंगी के मकान में घर के सभी सदस्य एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान दूसरे कमरे से खटपट की आवाज आई, जहां जाकर देखने पर 4-5 लोग सरिये व पेचकश से अलमारी को तोडकर सामान चूरा रहे थे, जिनको मना करने पर घर के लोगो को धमका कर अन्य कमरे में बंद करके सोने चाँदी के जेवरात व नगद रूपये लेकर फरार हो गये। जिस पर थाना रावतभाटा पर नकबजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच की गई।

एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड व डीएसपी रावतभाटा कमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रावतभाटा रायसलसिंह पुनि के नेतृत्व में हैड कानि. हनुमान, विक्रम सिंह कानि. दानवीर, रामावतार चौधरी, रामावतार मीना व हंसराज की पुलिस टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। उक्त नकबजनी की वारदात का खुलासा करने के लिए टीम ने निरन्तर प्रयास जारी रखा। अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं आसूचना संकलन के दौरान मुखबीर खास से सूचना प्राप्त हुई। जिस पर उक्त नकबजनी की वारदात करने वाले आरोपियों मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गांधीसागर थानांतर्गत नावली निवासी 33 वर्षीय जरलाल पुत्र प्यारालाल कंजर, 26 वर्षीय राजू पुत्र रतन कंजर व 35 वर्षीय दिनेश पुत्र राजू कंजर को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात करना कबूल किया, अन्य साथी आरोपियों की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE