BREAKING NEWS
दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     KHABAR : मोहर्रम के बीच नाला खुदाई से मूलचंद मार्ग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : घायल नंदी का गो रक्षकों ने किया रेस्क्यू,.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में बंद रहेगी.. <<     ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजयोग तपस्या कार्यक्रम में गूंजा शांति.. <<     'मालवा की द्वारका' में आस्था का सैलाब, भव्य कलश.. <<     KHABAR : मालवा की द्वारका में भक्ति का महासागर,.. <<     लिधौरा मारपीट मामले में लोधी समाज का.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, 5.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2025, 7:33 pm
KHABAR : जिला अस्पताल मंदसौर में होगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,10 हजार से भी अधिक महिलाओं को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, इस दिन पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। जिला प्रशासन द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत रविवार 28 सितम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला चिकित्सालय मंदसौर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर जिला चिकित्सालय, मंदसौर एवं शासकीय मेडिकल कॉलेज मंदसौर तथा अरबिंदो हॉस्पिटल, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। शिविर में सुप्रसिद्ध सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्त्री रोग, निःसंतानता, कैंसर रोग (स्तन व गर्भाशय कैंसर), मधुमेह, लिवर रोग, हृदय रोग, हार्मोन रोग तथा पेट के रोग संबंधी निःशुल्क परामर्श व उपचार दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त उम्मीदों वाली बसों के माध्यम से महिलाओं के प्रारंभिक कैंसर परीक्षण हेतु डिजिटल मैमोग्राफी, मोबाइल कैंसर यूनिट द्वारा पैप स्मीयर, कोलपोस्कोपी स्क्रीनिंग, बायोप्सी, लिवर फाइब्रो स्कैन तथा नेत्र रोग की जांच की जाएगी।

साथ ही हृदय रोगियों हेतु 2D इको जांच सहित सभी आवश्यक जाँचें एवं उपचार निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। शिविर में उपचार हेतु आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE