मनासा। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त सहकारिता राजू डाबर ने शनिवार को मनासा क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया और उपभोक्ताओं को राशन वितरण कार्य का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नलवा, बावड़ा, चन्द्रपुरा, हतुनिया, चचोर, पिपलिया हाड़ी और हांसपुर की उचित मूल्य दुकानों पर पहुंचकर उन्होंने प्रबंधक एवं सेल्समैन को आगामी दो दिनों में हितग्राहियों को शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही शेष उचित मूल्य दुकानों के सेल्समैन और प्रबंधकों से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें भी समय पर राशन वितरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानों पर राशन वितरण कार्य सुचारू रूप से पाया गया।