नीमच। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा , पोषण माह ,एवं स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार अभियान के तहत निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आंगनवाड़ी केंद्र पिपल्या रावजी में शनिवार को आयोजित किया गया। शिविर में आम वात, संधिवात, चर्म रोग, उदर रोग,विबंध, श्वास, कास, प्रतिशय, रक्त अल्पता, रक्तचाप ,अर्श , गैस , अम्लपित्त ,साइटीका, हृदय प्रमेह,आदि से पीड़ित रोगियों की जांच कर निःशुल्क औषधि वितरित की गई। शिविर में 36 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया तथा रोगियों को तनाव से मुक्ति , गर्भावस्था का आहार , स्वच्छता अभियान, दिनचर्या, पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी गई। शिविर में पंचायत पदाधिकारी,आशा ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, औषधालय का स्टाफ मौजूद था। यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष बोरना ने दी है।