BREAKING NEWS
NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<     KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2025, 11:38 am
KHABAR : नीमच में कांग्रेस सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम, राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया संगठन को एकजुट करने का संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस सेवादल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार को गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव एवं पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण से की गई। इसके बाद संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया और सभी कांग्रेसजनों ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि यह आयोजन कांग्रेस की पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसके तहत हर माह के अंतिम रविवार को ध्वजारोहण किया जाता है। सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी कांग्रेसजनों को एक मंच पर लाना और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कार्यक्रम को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम में अरविंद चोपड़ा, बृजेश मित्तल, मोनू लोक्स, राकेश अहीर, मुकेश कालरा, जावेद दुर्रानी, ईलियास कुरेशी, बेबी मेहरा, श्रीराम शिवहरे, मनोहर अंब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE