मल्हारगढ़। विधानसभा क्षेत्र के लुनाहेड़ा गांव में खेतों में सोयाबीन की कटाई कर रहीं लाडली बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 126वां एपिसोड ध्यानपूर्वक सुना।
महिलाओं ने अपने काम को थोड़ी देर के लिए विराम देकर मोबाइल के माध्यम से पूरे एक घंटे तक प्रधानमंत्री के संदेश सुने। मोदी द्वारा देशहित, समाजसेवा और जनजागरण पर कही गई बातें इन बहनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं।
भाजपा मंडल मंत्री कमल धनगर ने बताया कि इस तरह का उत्साह और लगन पहले कभी नहीं देखा गया था। खेतों में काम करते हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनना, प्रधानमंत्री के प्रति ग्रामीण जनता के गहरे जुड़ाव और विश्वास को दर्शाता है। यह दृश्य न केवल प्रेरणादायक था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि ‘मन की बात’ अब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है।