BREAKING NEWS
NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<     KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2025, 1:13 pm
KHABAR : नगर पालिका अध्यक्ष ने किया जिला अस्पताल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की व्यवस्थाओं की सराहना, शिविर में जांच के लिए महिलाओं का उत्साह चरम पर, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय मंदसौर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कलेक्टर अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, मेडिकल कॉलेज डीन, सीएमएचओ, सिविल सर्जन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक, पूर्व विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज की आभा आईडी बनाई जाए तथा टीबी काउंसलिंग निरंतर चलती रहे ताकि अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सके। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा एड्स जागरूकता अभियान की जानकारी भी ली गई।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उम्मीदों वाली बसों की विशेषताओं को नजदीक से देखा, जिनमें महिलाओं के प्रारंभिक कैंसर परीक्षण हेतु डिजिटल मैमोग्राफी, मोबाइल कैंसर यूनिट द्वारा पैप स्मीयर, कोलपोस्कोपी स्क्रीनिंग, बायोप्सी, लिवर फाइब्रो स्कैन एवं नेत्र रोग जांच जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। शिविर स्थल पर सर्वाइकल कैंसर बस, महिला की सेहत यात्रा बस एवं स्तन क्लिनिक निवारण बस विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

यह शिविर जिला चिकित्सालय मंदसौर, शासकीय मेडिकल कॉलेज मंदसौर एवं अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में सुप्रसिद्ध सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने सेवाएँ प्रदान कीं।

शिविर में स्त्री रोग, निःसंतानता, स्तन एवं गर्भाशय कैंसर, मधुमेह, लिवर रोग, हृदय रोग, हार्मोन रोग एवं पेट संबंधी रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श व उपचार दिया गया। साथ ही हृदय रोगियों हेतु 2D इको जांच सहित सभी आवश्यक जाँचें एवं उपचार भी निःशुल्क उपलब्ध कराए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE