कपासन। सूरज माली को न्याय दिलाने के लिए चल रहे धरने में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कपासन पहुंचें। सूत्रों के अनुसार धरने पर बैठे लोग अपनी मांगों के पूरी तरह न माने जाने तक कपासन से नहीं हटेंगे।
बताया गया कि कल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की मौजूदगी में दो मांगें मान ली गई थीं। इसके तहत कपासन सर्किल इंस्पेक्टर रतन सिंह को लाइन हाजिर किया गया। दूसरी मामले की जांच कपासन से विधानसभा के बाहर पदस्थ पुलिस अधिकारी द्वारा कराई जाएगी। अन्य मांगें अभी भी लंबित हैं।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. ललित बोरीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष एवं कपासन पंचायत समिति प्रधान भेरूलाल चौधरी, नगर की प्रमुख समाजसेविका नीलोफर भूआ, लोकेश जाट, प्रकाश जाट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हर्षल पीयाल और भेरूलाल सारेगामा ने किया।