नीमच। श्री शाकंभरी सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि पर्व का आयोजन कमल अग्रसेन भवन में धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ किया गया।
मां शाकंभरी के 160 परिवारों के अनुयायियों की सहभागिता से हुए इस आयोजन में माता का अलौकिक दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। माता की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिनसे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भक्तों ने फलों से माता का अभिषेक किया और छप्पन भोग अर्पित किए। अंत में महाआरती और प्रसादी वितरण हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने इसमें भाग लेकर सामूहिक कल्याण की कामना की।