रतलाम। हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित ऑफिशियल जूनियर कैटेगरी राष्ट्रीय किक चैंपियनशिप में 29 राज्यों के 940 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश से 25 खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें रतलाम के शासकीय उमावि सरसी के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
शिवानी चौधरी ने गोल्ड मेडल, आशीष चौहान ने सिल्वर मेडल और शिवानी चौहान ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया। यह सफलता विद्यालय के कोच एवं राष्ट्रीय रेफरी जितेंद्र राठौर के मार्गदर्शन में मिली।
विद्यालय की प्राचार्य भारती भावसार एवं स्टाफ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।