मनासा। स्वच्छता ही सेवा 2025 राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत नगर परिषद मनासा द्वारा 28 सितंबर को सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अजय तिवारी, भाजपा पदाधिकारीगण, पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा-अर्चना से हुई। अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और योगदान की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। स्वास्थ्य परीक्षण में शासकीय स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर पवन पाटीदार, नर्सिंग ऑफिसर प्रियंका चौहान, भरत जाधव, लैब टेक्नीशियन मनीष शर्मा सहित टीम ने सेवाएँ दीं। नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं सभी सफाई मित्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश राठौर ने तथा आभार प्रदर्शन पार्षद राजू माली ने किया।