BREAKING NEWS
BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2025, 1:32 pm
KHABAR : नीमच जिले में बादलों का बदला मिजाज़, सरवानिया में फिर जमकर बरसी बरसात, किसान चिंतित, सरकारी मैहसूल उंट के मूंह में जिरे समान!, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। अभी तो सोयाबीन के मैहसूल (मुआवजा) की बात ही आधी अधुरी है और एक बार फिर जाती हुई बहार की बारिश ने शेष बचे खुचे दस पांच प्रतिशत किसानों की खेतों में पड़ी सोयाबीन पर पानी फेर दिया। किसान बोलें अब तो सोयाबीन खेत में ही अंकुरित हो जायेगी। साल दर साल सीजन वार प्रकृति का दंश झेल झेल कर खेती किसानी को मजबूर किसान की आश पर कभी अतिवृष्टि तो कभी अल्पवर्षा तो कभी मावठा तो कभी ओलों के साथ साथ शीतदाह से केवल फसलें ही चौपट नहीं होती बल्कि उस किसान के खून पसीने की पकी पकाई फसल के साथ भविष्य के सपने भी चौपट हो जाते हैं, बावजूद इसके किसानों ने खेती किसानी से मुख नहीं मौड़ा है। मजबूरन या परिवार के पेट की आग उसे बार बार नुकसान उठाने के बाद भी खेती किसानी करने के लिए विवस करती है। अनाप-शनाप नुकसान पर नाम मात्र का सरकारी मैहसूल उंट के मूंह में जिरें के समान है। 
सरवानिया में आज फिर बादलों ने अचानक जमकर बरसना शुरू कर दिया। दोपहर को करीब पौने एक बजे शहर में एक बार फिर मौसम ने दस्तक दी। इस बार जोरदार बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया, लेकिन खेती किसानी करने वाले कृषकों को इसके चलते अनायास ही परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब बीस मिनट तक एक जैसी रप्तार से बरसी बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE