BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2025, 12:34 pm
KHABAR : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने की योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

धार। जिला पंचायत सभागार में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोड़ाने, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक चौधरी, डीएफओ विजयानंतम टी.आर., महंत नीलेश भारती, चंचल पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी जब उनका लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। कृषि विभाग को मिले विशेष निर्देश कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों को खाद वितरण की व्यवस्था और बेहतर की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय से पहले खाद लेने की समझाइश दी जाए, ताकि रबी सीजन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, ग्राम चौपालों में नैनो यूरिया के उपयोग के संबंध में किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग से उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। उद्योग विभाग की समीक्षा उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की जानकारी दी गई। राज्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित किया जाए और योजनाओं का प्रचार-प्रसार ग्राम स्तर तक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इससे जुड़ सकें। अन्य विभागों की समीक्षा बैठक में विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एमपीआरडीसी, रेलवे, शहरी विकास सहित अन्य विभागों की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। राज्यमंत्री ठाकुर ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि चल रहे कार्य समय-सीमा में पूर्ण हों और जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक के अंत में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जिले की विकास योजनाओं को गति देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को जनता से संवाद बनाए रखने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE