बड़वानी। कलेक्टर जयति सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में पाटी के ग्राम पोखलिया के छात्र शांतिलाल भुगवाडे को आर्थिक सहायता हेतु चेक प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हमेशा छात्रों के साथ खड़ा है। कलेक्टर जयति सिंह ने कहा कि शासन छात्रों को शिक्षा के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने और छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।