मंदसौर। आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में संपूर्ण जिले से प्राप्त 48 शिकायतों को पुलिस अधीक्षक मीना एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा आवेदकों के समक्ष ही सुना गया तथा संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ नरेंद्र सिंह सोलंकी सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभाग से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं वैधानिक निराकरण कराया।
एसपी मीना ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।