BREAKING NEWS
KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<     NEWS : विहिप की जिला बैठक में छह माह की.. <<     KHABAR : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में.. <<     KHABAR : सावन के दूसरे सोमवार को सहस्त्र मुखेश्वर.. <<     KHABAR : सोहनगढ़ से केदारेश्वर महादेव मंदिर तक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : खरगोन में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ को मिलेगी बड़ी खुशखबरी,.. <<     NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2025, 3:20 pm
KHABAR : जनसुनवाई में आवेदक को कलेक्‍टर ने दिलाया भूखण्‍ड का सीमाकंन करवाकर कब्‍जा, कलेक्टर ने दस वर्षीय कीर्ती को उपचार के लिए रेडक्रास को दिए निर्देश, 102 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई कर आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका तत्‍काल निराकरण करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में उज्‍जैन निवासी आवेदक राजेश नागर ने स्‍कीम नम्‍बर 34 नीमच के प्‍लाट नम्‍बर 389 का सीमांकन करवाकर भूखण्‍ड का न.पा. से कब्‍जा दिलाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने सीएमओ को मंगलवार को ही मौके पर आवेदक के साथ जाकर उसके भूखण्‍ड का सीमांकन करवाकर कब्‍जा दिलाने के निर्देश दिए। न.पा.द्वारा आवेदक को मंगलवार को ही उसके भूखण्‍ड का कब्‍जा दिला दिया गया है।
जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने कमल अग्रसेन भवन के पास नीमच निवासी राजपाल सिह के आवेदन पर पुत्री कीर्ती राठौर के एम्‍स में ईलाज के लिए आर्थिक सहायता के आवेदन पर रेडक्रास से तत्‍कालिक आर्थिक सहायता स्‍वीकृत करने के निर्देश भी दिए।
जनसुनवाई में बिसलवास बामनिया की प्रेमबाई, बिसलवास कलां की कमल पाटीदार, डूंगलावदा के मदनलाल, नई बावल की देऊबाई, यादव मंडी के गजेन्‍द्र सिह, सुवाखेड़ा के मांगीलाल, नेवड़ की कस्‍तुरीबाई, रामखेड़ा के बापूलाल, गिरदौड़ा के किशनसिह, इंदिरा नगर नीमच के दिलीप, मेंडकी के नंदकिशोर, झातला के अशोक कुमार, जावी की नन्‍दुबाई, चेनपुरा के गट्ठुसिह,  जगेपुर मीणा के लालाराम, अमावली महल के बाबुलाल, नयागांव के राजू धाकड़, खोर की शारदाबाई, ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्‍तुत किए।
इसी तरह सेमली चंद्रावत के राधेश्‍याम, मालखेड़ा की गीताबाई, नयागांव के सत्‍तु धाकड़, नगरपालिका नीमच के विनोद, रेवली देवली के शांतिलाल, धनेरिया कलां की शांतिबाई, तेलनखेड़ी के बाबुलाल, खजुरिया के रतनलाल, कुचडोद के राजाराम, खेड़ादारू के लक्ष्‍मीनारायण, किरपुरिया छोटा के सद्दा बंजारा, चडौली के अर्जुन, बिसलवास खुर्द के भोलेराम, धोकलखेड़ा के यशवंतआदि ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।इस मौके पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमन वैष्‍णव, एडीएम बी.एस.कलेश, एसडीएम संजीव साहू व अन्‍य जिला अधिकारी भी जनसुनवाई में उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE