BREAKING NEWS
KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<     NEWS : विहिप की जिला बैठक में छह माह की.. <<     KHABAR : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में.. <<     KHABAR : सावन के दूसरे सोमवार को सहस्त्र मुखेश्वर.. <<     KHABAR : सोहनगढ़ से केदारेश्वर महादेव मंदिर तक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : खरगोन में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ को मिलेगी बड़ी खुशखबरी,.. <<     NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2025, 7:28 pm
NEWS : जिला मुख्यालय स्थित संजीवनी सेवा संस्थान ने किया महिला जागरूकता बैठक का आयोजन, जिला सहायक अनुसिया मीणा ने दी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय स्थित संजीवनी सेवा संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज एक महिला जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला सहायक अनुसिया मीणा ने उपस्थित महिलाओं को संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा सहजन (मोरिंगा) खेती को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीण अंचलों की महिलाओं और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक स्वावलंबन दोनों को बल मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि बाल विवाह रोकथाम के लिए “कन्यादान महादान योजना” का संचालन न्यू जागृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में संजीवनी सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी संस्थान निरंतर प्रयासरत है।

संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव अमर सिंह ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा सहजन (मोरिंगा) औषधीय खेती के बीज एवं पौधे किसानों को रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों को पारंपरिक खेती से औषधीय फसलों की ओर प्रेरित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

बैठक में देवली मीणा, कविता मीणा, पायल मीणा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला सहायक अनुसिया मीणा, फील्ड अधिकारी दिलीप सिंह देवड़ा, एवं ऑफिस सहायक मधु मीणा ने उपस्थित महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE