नीमच। विद्युत विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार दिनांक 06 नवंबर 2025 (गुरुवार) को पोल इरक्शन कार्य किए जाने के कारण 11 केवी मेसी शोरूम फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि इस कार्य के चलते प्रातः 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
फीडर बंद रहने से जिन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा, उनमें सरदार मोहल्ला, शांति नगर, फव्वारा चौक, सिविल हॉस्पिटल कॉलोनी, एसपी कार्यालय, शास्त्री नगर, राजीव नगर, बगीचा नंबर 04, 05, 10, 13, मेहनोत नगर, सुंदरम टॉकिज, माधवगंज मोहल्ला, कोर्ट मोहल्ला, नया बाजार, विनोबागंज, पटेल चाल, महाराणा बंगला, जवाहर नगर, गांधी नगर, बौधरी हॉस्पिटल, गुप्ता हॉस्पिटल, डॉ. देवधर और डाक बंगला क्षेत्र शामिल हैं।
विभाग ने बताया कि आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस अवधि में आवश्यक विद्युत कार्यों की अग्रिम तैयारी कर लें।