नीमच। पुलिस थाना बघाना को मुस्कान विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने अपहृत/गुमशुदा नाबालिग बालक को मात्र 48 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रदेशभर में मुस्कान विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
घटना के अनुसार, दिनांक 02 नवंबर 2025 को थाना बघाना पर फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका नाबालिग पुत्र बाबूलाल पिता रोशनलाल भील, उम्र 13 वर्ष, निवासी बाग पिपलिया, घर से लापता है। इस पर थाना बघाना में अपराध क्रमांक 340/2025, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस टीमों ने तत्परता और तकनीकी साधनों की मदद से खोजबीन कर 04 नवंबर 2025 को नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब किया। जांच में पता चला कि बालक मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण रास्ता भटक गया था। पुलिस ने उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सउनि राजकुमार यादव, प्रआर मोनवीरसिंह, आर. ओमप्रकाश पारगी, आर. राहुल डाबी, आर. गिरधारीलाल, आर. कारूलाल गुर्जर, महिला आरक्षक पूजा मालवीय, लता अहीर एवं भावना सांवरिया का सराहनीय योगदान रहा। इस त्वरित कार्रवाई से बघाना पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय मिला है।