BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2025, 3:16 pm
KHABAR : प्रशासन की टीम ने किया बाल विवाह रोकथाम की कार्रवाई, एक 17 वर्षीय बालिका का रूकवाया बाल विवाह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चाईल्ड हेल्पलाइन पर मंगलवार को  सूचना मिली कि नीमच शहर में  17 वर्षीय बालिका का विवाह उसके पिता द्वारा करवाया जा रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अनुविभागीय अधिकारी नीमच संजीव साहू से समन्वय कर परियोजना अधिकारी दीपिका नामदेव के नेतृत्व में टीम द्वारा तस्दीक की जाकर मौके पर जांच की गई, जिसमें बालिका भावना (परिवर्तित नाम) की आयु दस्तावेज अनुसार 17 वर्ष 04 माह 28 दिन होना पाया गया। उक्त सम्बन्ध में टीम द्वारा बालिका के पिता एवं परिवार को समझाया गया तथा पंचनामा तैयार कर मौके पर ही बाल विवाह को रुकवाया । बालिका का विवाह राजस्थान में होना तय हुआ था जिसमें बारात रात्रि में आनी थी।

 टीम में पटवारी पंकज श्रीवास्तव,पर्यवेक्षक एकता प्रेमी, रश्मि बामनिया,वन स्टॉप सेंटर सेंटर नीमच से सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटर चंदा सालवी,काउंसलर नुसरत खान,केस वर्कर पूजा मिश्रा,बहुउद्देशीय कार्यकर्ता चंदा नागर व नीमच सिटी थाना आरक्षक सम्मिलित थे। जिला प्रशासन की टीम ने बालिका के पिता व परिवार को समझाया कि बालिका का विवाह 18 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात ही करे अन्यथा की स्थिति में कारावास व जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित है। आगामी विवाह के मुहूर्त में भी टीम द्वारा कड़ी नजर रखी जावेगी। बाल विवाह की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE