रामपुरा। पुलिस थाना रामपुरा ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय सफलता हासिल करते हुए 16 वर्ष 6 माह की नाबालिग बालिका को सांजलपुर, थाना भानपुरा, जिला मंदसौर से सकुशल दस्तयाब किया है।
माननीय मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेशभर में गुमशुदा नाबालक-बालिकाओं की तलाश हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे।
इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता प्राप्त की।
घटना का विवरण-
दिनांक 14 जून 2025 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर थाना रामपुरा में अपराध क्रमांक 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी सागरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थलों पर खोजबीन की गई और विश्वसनीय मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर नाबालिग बालिका को सांजलपुर, थाना भानपुरा जिला मंदसौर से सकुशल बरामद किया गया।
सराहनीय भूमिका-
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक विजय सागरिया (थाना रामपुरा), उनि परमानंद गिरवाल, प्रआर देवेश मालवीय, आर विजय बारीवाल, आर रघुवीर सिंह, आर मुकेश मछार, मआर पुर्णीमा तिवारी, आर (चा.) सोनू कलोसिया, तथा साइबर सेल प्रआर प्रदीप शिंदे और आर लखन प्रताप सिंह (नीमच) का विशेष योगदान रहा। रामपुरा पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता भरी कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।