मंदसौर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 7 नवंबर 2025 को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने दी।
उत्सव का विषय “सांस्कृतिक एवं नवाचार” रहेगा। प्रतियोगिताओं में भाषण, कविता, कहानी लेखन, चित्रकला, विज्ञान प्रदर्शनी, लोक नृत्य और लोक गीत शामिल होंगे। लोक गीत और लोक नृत्य में 10 सदस्यीय दल भाग ले सकेंगे।
प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी संभागीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इच्छुक प्रतिभागी 6 नवंबर 2025 तक अपना पंजीयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रेवास देवड़ा रोड स्थित कार्यालय में करवा सकते हैं।